शुक्रवार, 11 जून 2010

खबर की कीमत............!!!!!!!

"युगान्तरेर मूल्य - फिरंगिर कांचा माथा "
                     "अर्थात युगांतर का मूल्य फिरंगी का तुरंत ताजा काटा हुआ सर है"

स्वतन्त्रता आन्दोलन के समय अपनी प्रखर पत्रकारिता से फिरंगी सरकार को आक्रान्त कर देने वाले "युगांतर " की ये पंक्तियाँ कुछ दिनों पहले  उस समय मुझे बरबस याद हो आईं , जब   मीडिया मुग़ल  'नेट' पर उपलब्ध "उच्च गुणवत्ता"  (?) वाली खबरों का मूल्य बताने में जुटे थे |
माना  कि आज कि  परिस्थितियों की तुलना  १००  वर्ष पूर्व की परिस्थितियों से नहीं की जा सकती ,  इस अवधि के दौरान पत्रकारिता में  मिशन के साथ - साथ व्यवसायिकता का पुट भी आ गया  है ,  मंहगाई के इस दौर में  गुणवत्ता युक्त सूचनाओं   की लागत भी स्वाभाविक रूप से बढ़ी है ,   ........लेकिन क्या इसके बाद भी यह सारे तर्क पाठकों से खबर का मूल्य वसूलने के लिए पर्याप्त मान लेने जाने चाहिए ? या फिर माना जाना चाहिए कि वास्तविकता में यह  प्रयास सूचना की लागत से जुडा न होकर , कमाई का एक और रास्ता खोलने से सम्बंधित  है |  तो क्या यह भी मान लेना चाहिए कि पत्रकारिता का मूल्य उद्देश्य- 'मिशन' ,  'प्रोफेशन'  की  गहरी खाई में कहीं  दफ़न हो गया है ?
बिलकुल नहीं !  वर्तमान समय में भी विशेषकर "प्रिंट मीडिया" लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरी ईमानदारी से कर रहा है | अत ; तथाकथित  "मीडिया  मुग़ल  महोदय" और दर्शकों -पाठकों से खबरों का मूल्य वसूलने  को आतुर उनके साथियों को प्रिंट मीडिया से सीख  लेनी चाहिए , जो मुद्रण लगत में अत्यधिक बढ़ोत्तरी होने के बाद भी पाठकों को "उच्च गुणवत्ता युक्त ' खबरें उपलब्ध करवा रहा है |
और आज जब स्वतंत्रता प्राप्ति के ६२ वर्षों पश्चात हम  लक्ष्य २०२० तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने कि दिशा  में कार्य  कर रहे हैं , तो ऐसे समय में अशिक्षा , भ्रष्टाचार गरीबी , कुरीतियों , को दूर करने में सहायक सूचना माध्यमों कि भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है |


अत: ऐसे प्रयास न सिर्फ  जन को सूचना से दूर करने वाले सिद्ध  होंगे ,  बल्कि भारत को एक महाशक्ति के तौर पर स्थापित करने में मीडिया के मार्ग में रोड़े डालने वाले होंगे   |


1 टिप्पणी: